अपनी ही सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की पोल क्यों खोल रहे दुर्ग विधायक अरूण वोरा…

0
107

17 अगस्त 2019 दुर्ग। प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरुवा और बारी है। लोग यह भी जानते हैं कि सीएम भूपेश बघेल का यह ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। लेकिन भूपेश बघेल कभी ये नहीं चाहेंगे उनकी योजना का कोई बट्‌टा बिठाए। पर ऐसा दुर्ग में हो रहा है। दुर्ग निगम की लापरवाही से नरवा, गरवा, घुरुवा और बारी का हाल बेहाल है। इस बात का खुलासा खुद कांग्रेस के सीनियर और शहर विधायक अरूण वोरा कर रहे हैं। उन्होंने पुलगांव के गोकुल नगर में बन रहे गौठान का निरीक्षण किया। गौठान का हाल बुरा है। मौके पर पहुंचे विधायक वोरा का कहना है “”दुर्ग निगम द्वारा शासन के आदेश पर तेजी से कार्य प्रारम्भ किया गया था। अब कार्य को बंद कर देने से निर्माणाधीन अपूर्ण कार्य कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। प्रदेश में लगभग सभी जगह सुंदर गौठनों का लोकार्पण हरेली त्योहार के दिन ही हो गया है किंतु शहर के सभी विकास कार्यों में लापरवाही व अधूरे निर्माण के नाम से जाना जाने वाला नगर निगम एक बार फिर अपने नाम के अनुरूप अब तक कार्य पूर्ण करना तो दूर बल्कि अघोषित ताला लटका कर शासन की महती योजना को भी ठेंगा दिखा रहा है।””  विधायक वोरा के इस बयान पर लोग चर्चा भी कर रहे हैं। कई तो यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिरा वोरा अपनी ही सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट पोल क्यों खोल रहे?

– गौठान के निरीक्षण में पहुंचे विधायक अरुण वोरा ने यह भी कहा कि “” कांग्रेस की सरकार एवं मुख्यमंत्री के द्वारा पशुधन संरक्षण के लिए दुर्ग में शहरी गौठान निर्माण हेतु 96 लाख की स्वीकृति देने के बाद भी चार स्थानों में बनने की जगह पहला गौठान ही पूर्ण होने से पहले दम तोड़ता नजर आ रहा है। 

– निगम सरकार के द्वारा पहले ही सैकड़ों जनहित के कार्यों को पूर्ण नहीं करवा पा रही है इस तरह जनहित के कार्यों को अधूरा छोड़ना निगम की आदत में शुमार है। 

– मवेशियों के लिए हरे चारा की व्यवस्था के लिए कृषि विभाग से प्राप्त बीज डाल कर खेती करने का भी प्रयास देख रेख के आभाव में असफल हो गया। 

– मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब तक गौठान का लोकार्पण कर दिया जाना था किंतु अभी भी आवारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और आम जनों के साथ पशुओं को भी नुकसान हो रहा है। 

– शासन की महत्वपूर्ण योजना में लापरवाही दुर्भाग्यजनक है। विधायक वोरा ने निगम के कार्यपालन अभियंता मोहन पुरी गोस्वामी से गौठान निर्माण में देरी के लिए जवाब तलब करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर गौठान प्रारंभ किया जाए जिससे पशुओं का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। 

– गौठान निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पार्षद राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, अंशुल पांडेय, कुणाल तिवारी, गुरदीप भाटिया, संदीप वोरा, सुमित शर्मा, दीप सारस्वत, अक्षर साहनी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here