नहर में नहाते वक्त अचानक बह गई महिला.. एक दिन बाद मिली लाश..

0
88

गरियाबंद@ परमेश्वर कुमार साहू (छुरा)। कल नहर में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला नहर में बह गई थी। मामला पांडुका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अतरमरा का है। जहां बिसाहीन बाई लगभग 3 बजे नहर में नहाने के लिए गई थी। नहाते वक्त अचानक पैर फिसलने से नहर के पानी के तेज बहाव मे बह गई थी। इसकी सूचना पांडुका थाने में दी गई थी। जिसके बाद पांडुका पुलिस महिला के लाश को ढूंढने रेस्क्यू किया। लेकिन अंधेरा व नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण महिला की लाश को ढूंढने में बड़ी दिक्कतें आई। जिसके बाद पुलिस ने जल संसाधन विभाग की मदद ली और नहर के पानी को बंद किया गया। जिसके बाद आज सुबह महिला की लाश को बरामद कर लिया गया। इसकी जानकारी पांडुका थाने के पुलिस अधिकारी मनीष वर्मा ने दी।