15 जून 2019, अम्बिकापुर। नशे के अवैध धंधे में लंबे समय से सक्रिय एक महिला विक्रेता को पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ब्राउन शुगर के साथ पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। साथ ही जेल भी जा चुकी है। आरोपी महिला को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित शोभा कुशवाहा पति संजीत कुशवाहा दर्रीपारा की रहने वाली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला नशीली वस्तुओं का कारोबार कर रही है।
शनिवार को उसके ठिकाने पर दबिश देकर 51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ उसे गिरफ्तार किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये है। उक्त महिला को ब्राउन शुगर के साथ पूर्व में भी गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से इस अवैध कारोबार में शामिल हो गई थी।