साथ में बैठे साथी के अश्लील हरकत से दहशत में आई महिला, चलते ऑटो से कूद गई, आई गंभीर चोंटे..

0
87

23 जुलाई 2019, भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक महिला चलते ऑटो से कूद गई। उसके साथ बैठे ड्राइवर के साथी ने अश्लील हरकत की तो वह दहशत में आकर चलते ऑटो से कूद गई। महिला को गंभीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय महिला घर से अपने बच्चे को स्कूल लेने जा रही थी। पुलिस ने शिकायत के बाद छेड़खानी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना के आरोपित ऑटो का चालक और उसका साथी फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेल के आधार पर उसकी तलाश में लगी है।

पुलिस के अनुसार निशातपुरा इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला गृहणी है। उसका पति प्राइवेट काम करता था। महिला का बेटा भानपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। जब वह बच्चे को स्कूल से लाने के लिए जीवनश्री अस्पताल आपे ऑटो में सवार हुई थी। उस समय आपे में तीन महिला सवारियां बैठी थीं। थोड़ी दूरी पर जाकर जाकर अन्य महिलाएं ऑटो से उतर गई थीं। महिलाओं के उतरने के बाद ऑटो ड्राइवर के बगल में बैठा युवक उतर कर पीछे जाकर महिला के बगल में बैठ गया।

वह महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला के लगातार शोर मचाने के बाद भी आरोपित चालक ने ऑटो को नहीं रोका तो महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आला अफसरों से छिपाया रखा मामला

थाना निशातपुरा पुलिस ने घटना की सूचना तक आला अफसरों को देना उचित नहीं समझा। उन्हें इसकी जानकारी उन्हें रात में लगी। इसके बाद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

निशातपुरा पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज किया है। महिला इतनी दहशत में थी कि वह ऑटो का नंबर नहीं देख पाई। पुलिस अब आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here