घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में राजधानी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन..

0
90

रायपुर 13 फरवरी, 2020। रसोई गैस के बढ़े दाम के विरोध में महिला कांग्रेस गुरुवार को सुबह 12 बजे पुराना कांग्रेस भवन गांधी मैदान में प्रदर्शन करेगी। आशा चौहान, अध्यक्ष शहर जिला महिला कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार शहर जिला महिला कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान महिला कांग्रेस रायपुर के प्रदेश पदाधिकारी, शहर ब्लाक व वार्ड के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने एक और कहर महिलाओं पर ढाया है। रसोई गैस हर गृहिणी के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन दर प्रतिवर्ष बढ़ा दी जाती है। इस वर्ष भी बिना सब्सिडी वाले गैस के दाम प्रति सिलेंडर पर 150 रुपए की वृद्धि की गई है। आम जनता के बजट पर यह हमला गृहस्थी की नींव पर तकलीफों का प्रहार है। यदि सही समय पर विरोध ना किया गया तो यह महंगाई हर परिवार पर बहुत भारी पड़ेगी।