छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले 2 दिन कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी..

0
207

10 अगस्त 2019, रायपुर। छत्तीसगढ़ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बनी द्रोणिका अवदाव के रूप में बदल चुकी है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश में अगले 2 दिनों के अंदर कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई हैै।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव और बीजापुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

संभागवार आज के तापमान का हाल-

  • रायपुर का अधिकतम तापमान – 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूतम तापमान – 26 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान – 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूतम तापमान – 25 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान – 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूतम तापमान – 25 डिग्री सेल्सियस
  • बस्तर का अधिकतम तापमान – 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूतम तापमान – 23 डिग्री सेल्सियस
  • सरगुजा का अधिकतम तापमान – 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूतम तापमान – 23 डिग्री सेल्सियस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here