उत्तर छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी, दुर्ग-भिलाई में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, वहीं कई इलाकों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार..

0
75

20 अगस्त 2019, रायपुर। सरकार से लेकर किसान, आम जनता हर किसी के लिए अच्छी खबर यह है कि चक्रवात, द्रोणिका दोनों सक्रिय हैं और इनसे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। रविवार की रात से बरसात शुरू हुई, जो मंगलवार और बुधवार तक जारी रहेगी। सोमवार को सरगुजा संभाग में चक्रवात का खासा असर देखा गया। दुर्ग-भ्रालाई में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि यहां अभी औसत बारिश से काफी कम पानी गिरा है। यहां अच्छी बारिश की और उम्मीद है।

संभाग के कई जिलों में 145 मिमी यानी 14 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज हुई। वहीं बिलासपुर संभाग के मस्तूरी, कोटा में भी 80 मिमी तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उत्तर छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में अब तक करीब 800 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस सीजन में औसत बारिश के आंकड़े 1200 मिमी के हैं। 12 अक्टूबर को मानसून की वापसी हो जाएगी, इसके पहले 400 मीटर बारिश होनी चाहिए।

वर्तमान में प्रदेश के मैदानी इलाकों को अच्छी बारिश का इंतजार है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव प्रमुख रूप से शामिल हैं। प्रदेश के 12 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। यही चिंता का विषय है।

जिले- तापमान- बारिश के आंकड़े

रायपुर – 31.8 – 8.2

बिलासपुर – 29.0 – 77.8

पेंड्रा – 27.8 – 31.0

अंबिकापुर – 24.8 – 30.9

जगदलपुर – 31.8 – 5.4

दुर्ग – 32.8 – 1.8

राजनांदगांव – 34.0 – 0.0

(बारिश के आंकड़े मिमी में)

पूर्वानुमान- एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उससे लगे बिहार तक बना है। एक चक्रवाती घेरा 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। तो वहीं मानसून द्रोणिका दक्षिण पूर्व दिशा से उत्तर पश्चिम बंगाल की खा़ड़ी तक विस्तारित है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, रायपुर में बादल छाए रहेंगे। बारिश होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here