पूर्व मेयर के दफ्तर में युवक ने लगाई फांसी.. फंदे पर लाश देख हैरान रह गए लोग.. पुलिस जांच में जुटी..

0
74

धमतरी 23 जुलाई, 2020। पूर्व मेयर के दफ्तर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे पर लटकती लाश देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व महापौर के ऑफिस में चौकीदारी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तब युवक की फांसी के फंदे पर लाश देख हैरान रह गए।

  • इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
  • मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।
  • वहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। ​
  • फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर केस की जांच में जुट गई है।