युवाओं को जोड़ने गांव-गांव पहुंच रहे यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट पाढ़ी.. बैंकुठपुर में जिला यूथ कांग्रेस की ली बैठक.. 2 विधायक भी हुए शामिल..

0
84

रायपुर 20 जून, 2019। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही कोको पाढ़ी छत्तीसगढ़ के दौरे पर निकल गए है। उन्होंने पहले सरगुजा संभाग को चुना है। कोको पाढ़ी अपने पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे थे। यहां जिला यूथ कांग्रेस की बैठक ली। बैठक में बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल समेत सौकड़ों युवा नेता शामिल हुए। इस दौरान गांव के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने पर चर्चा की गई। वहीं एक्टिव वर्कर को ही जिला की बॉडी में पद देने की भी बात कही गई। उनसे बाद उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन भी मनाया। बैठक के बाद वे सीधे बालगृह पहुंचे जहां बच्चों को मिठाईयां और खेल की सामाग्री दी।

कार्यक्रम में बैकुंठपुर के विधायक अम्बिका सिंह देव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप, प्रदेश सहसचिव तुकाराम चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, प्रदेश सहसचिव जितेंद्र सिन्हा जिलाध्यक्ष नज़ीर अज़हर, चिरमिरी नगर निगम महापौर के.डमरू रेड्डी, कोरिया जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,  युवा कांग्रेस और सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here