हर घर युवा मुहिम को लेकर प्रदेश दौरे पर निकले यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट, महासमुंद, गरियाबंद के बाद अब 9 जुलाई को दुर्ग के युवाओं से करेंगे सीधा संवाद.. जानिए कोको पाढ़ी का विजन..

0
83

रायपुर 7 जुलाई, 2019। यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने प्रदेश के युवाओं को जोड़ने नया प्लान बनाया है। युवाओं को जोड़ने हर घर युवा मुहिम चला रही है। युवा जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और युवाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य के लिए कोको पाढ़ी अपने दूसरे चरण में प्रदेश के दौरे पर है।     

यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट कोको पाढ़ी आज महासमुंद और गरियाबंद जिला पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपना विजन बताया। कोको पाढ़ी ने कहा कि ये मुहिम पूरे प्रदेश में चलाई जाएगी। हर घर से युवा को युवा कांग्रेस से जोड़ना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। ताकि युवाओं को एक पहचान पूरे देश और प्रदेश में मिल सके।

9 जुलाई को दुर्ग के युवाओं से करेंगे सवाद

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी 9 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक दुर्ग पहुंचे। माना जा रहा है कि अध्यक्ष बनने के बाद उनका ये पहला राजनीतिक दौरा होगा। यहां पहुंच कर कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता से सीधा संवाद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here