रुस की विक्ट्री डे पर इंडियन आर्मी की परेड.. राजनाथ की मौजूदगी में तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा..

0
247

रुस 24 जून, 2020। चीन सीमा पर तनाव के बीच इस वक्त मास्को में भारतीय सेना अपनी पराक्रम दिखा रही है। रूस की विक्ट्री डे परेड के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए हैं।

लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय तीन दिन के रूस के दौरे पर हैं। रूस की विक्ट्री डे परेड में भारत के 75 जवानों की टुकड़ी भी शामिल हुई। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस परेड के दौरान मौजूद रहे।

पिछले तीन महीनों में राजनाथ सिंह का यह पहला विदेशी दौरा है। उम्मीद है कि रक्षा मंत्री के इस दौरे पर भारत को कई महत्वपूर्ण हथियार मिल सकते हैं, जिसमें S-400 एंटी मिसाइल सिस्टम भी शामिल है।

  • चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के रूस दौरे पर हैं। विक्ट्री परेड में भारत की तरफ से हर बार कोई न कोई खास व्यक्ति शामिल होने जरूर जाता है। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
  • इस बार भारत की तीनों सेनाएं परेड में हिस्सा ले रही हैं। चीन के रक्षा मंत्री भी परेड में शामिल हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी।
  • माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के इस दौरे के दौरान रूस के साथ चल रही डील को लेकर चर्चा होगी।
  • सूत्रों की मानें तो भारत रूस से हथियारों को लेकर जो डील हुई है उनकी जल्द डिलीवरी की मांग कर सकता है, जिसमें फाइटर एयरक्राफ्ट, टैंक और सबमरीन शामिल हैं.
  • रूस के साथ बड़े हथियारों के साथ करार में सबसे अहम एस-400 डिफेंस सिस्टम है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम भारत को दिसंबर 2021 तक मिलना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से उसकी डिलीवरी में देरी हो रही है।
  • इसके अलावा सुखोई 30एम और टी-90 टैंक की भी जल्द डिलीवरी की मांग भारत कर सकता है।