नक्सली बंदूक छोड़ दो महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई साल से थी सक्रिय….

0
182

नारायणपुर 12 जुलाई 2021। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ से दो महिला नक्सलियों ने आज एसपी उदय किरण के सामने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित दोनों महिला नक्सली ओरछा के आदेरबेड़ा जनताना सरकार में 7 साल से सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि दोनों महिला नक्सलियों के लिए संतरी ड्यूटी, मीटिंग और भोजन व्यवस्था का काम करते थे। इसके साथ ही पुलिस की गांव में आने पर नक्सलियों को सूचना देते थे।

1 नक्सली सहित 3 नक्सल सहयोगी गिरफ्तार

जगदलपुर पुलिस ने दरभा इलाके से 1 नक्सली समेत 3 नक्सल सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों को दबोचा है। तीनों के खिलाफ कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था।