महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ कसा शिकंजा….. 52 लाख का गांजा किया जब्त…. आरोपी फरार…

0
292

छत्तीसगढ़। महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज महासमुंद पुलिस ने 2 क्विंटल 60 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 52 लाख रुपए की बताई जा रही है।

पुलिस को देख भागे आरोपी

आरोपियों ने पुलिस को देखा और ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है। ये पूरा मामला महासमुंद जिले के कोमाखान क्षेत्र का है कोमाखान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेमरी नाका पर ट्रक को बरामद किया है।

पानी की टंकी में छुपाकर कर रहे थे तस्करी

आरोपियों ने ट्रक में पानी की टंकी में गांजा रखकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।