बस्तर में वोटिंग शुरू होने से पहले 4 नक्सली गिरफ्तार.. तीन हथियार भी बरामद, बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली.. सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी..

0
63

बीजापुर 11 अप्रैल, 2019। बस्तर लोकसभा के लिए वोटिंग से पहले सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मतदान से पहले चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं। बेदरे थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी की गई है।
एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सली बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। ज़िला बल और CAF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार सभी माओवादी माड़ डिवीज़न के सदस्य है। SP गोवर्धन ठाकुर ने गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here