लोकसभा चुनाव 2019 लाइव: पहले चरण में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान…

0
48

11 अप्रैल 2019, नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत आज देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here