5.83 करोड़ रुपए से कुरुद और जुनवानी में बनेगी दो पानी टंकी, विधायक देवेंद्र और भसीन कल रखेंगे इसकी नींव, 2 लाख की आबादी को मिलेगी बड़ी राहत..

0
116
16 जनवरी 2019 भिलाई। वार्ड नं. 1 जुनवानी के खम्हरिया भाठा और वार्ड कुरूद में नई पानी टंकी का निर्माण किया जाना है। गुरुवार   की सुबह इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन खम्हरिया में किया गया है। कार्यक्रम में बतौर अतिथि भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव, वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन शामिल होंगे। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में निगम के अधिकारी भी उपस्थित होंगे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस दो पानी टंकी के निर्माण करने से करीब 2 लाख लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान समय में इन क्षेत्रों में पानी की समस्या है।
अमृत मिशन के तहत बन रही पानी टंकी
  • – जुनवानी और कुरूद की जनता लंबे समय से पानी की समस्या को दूर करने की मांग कर रही है।
  • – उनकी मांग को पूरा करने के लिए और लोगों को राहत देने के लिए अमृत मिशन फेस-2 योजना के तहत पानी टंकी निर्माण का काम भूमिपूजन के बाद शुरू किया जाएगा।
  • – निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कंसलटेंट कंपनी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।
  • – दोनों उच्चस्तरीय जलागारों की क्षमता 32 लाख लीटर होगी और निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
  • – इनकी लागत 5 करोड़ 83 लाख लगभग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here