सुकमा 21 जुलाई 2021। नक्सलियों के चुंगल से अगवा किए गए युवक रिहा हो गए है। साथ ही दर्जनों ग्रामीणों को छोड़ दिया है। मंगलवार रात को सभी ग्रामीण और सात युवक कुंदेड़ गांव पहुंच गए हैं।
- नक्सलियों ने गांव के युवकों पर पुलिस से बात करने और मुखबिरी का आरोप लगाया है।
- बताया जा रहा है कि युवकों को अंतिम मौका देते हुए रिहा किया गया है।
- सातों युवकों को रिहा करवाने आधा गांव नक्सलियों के पास पहुंचा था।
- तोलावर्ती इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाया। इसके बाद ग्रामीणों को जाने दिया गया।