23 दिन पहले भाजपा विधायक भीमा मंडावी को मारने वाला नक्सली मुया मुठभेड़ में हुआ ढेर, 8 लाख का ईनामी नक्सली था मुया…

0
89

02 मई 2019, दंतेवाड़ा। किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में डीआरजी एवं जिला पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या करने वाला नक्सली मुया मुठभेड़ में मारा गया। इस पर आठ लाख का इनाम था। मंडावी 9 अप्रैल को कपनी कार से जा रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इसमें विधायक उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी। तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

  • दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुया के मारे जाने की पुष्टि की है।
  • उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप), किरंदुल को गुमियापाल, मड़कामीरास के जंगलों में नक्सलियों के होने की सूचना मिली।
  • गुरुवार सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया।
  • मुठभेड़ में मुया मारा गया।
  • उसका शव बरामद कर लिया गया है।
  • मौके से रायफल और छह कारतूस मिले हैं।
  • मुया मलनगिर एरिया कमेटी में लंबे समय से सक्रिय था।
  • श्यामागिरी ब्लास्ट के अलावा वह चोलनार ब्लास्ट में भी शामिल था।
  • इसमें किरंदुल थाने के जवान शहीद हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here