नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त (चीफ इलेक्शन कमिश्नर) नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि सुनील अरोड़ा अगले महीने यानी कि 2 दिसंबर से कार्यभार संभालेंगें। उनसे पहले इस पद को ओपी रावत संभाल रहे थे।
62 वर्षीय सुनील अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में इलेक्शन कमिश्नर बनाया गया था।
कौन हैं सुनील अरोड़ा?
- सुनील अरोड़ा होशियारपुर, पंजाब से हैं। उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। 1976 में गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर से एमए किया और फिर उसी कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर हो गए।
- वे साल 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
- अरोड़ा सूचना और प्रसारण मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय और वित्त मंत्रालयों में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
- वह साल 1999-2002 के दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर काम कर चुके हैं।
- वे पांच साल तक इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भी रहे हैं।
- सुनील अरोड़ा राजस्थान में धौलपुर, अलवर, नागौर और जोधपुर जैसे जिलों में तैनात रह चुके हैं।
- उन्होंने मुख्यमंत्री के सचिव पद पर भी अपनी सेवाएँ दी हैं।
- साथ ही कुछ समय तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का डायरेक्टर जनरल रहे हैं।