तहसीलदार के स्ट्रांग रुम में तीन घंटे रहने पर मचा बवाल, कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

0
85

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तहसीलदार ने स्ट्रांग रूम का सील तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया और 3 घंटे तक अंदर रहे। मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी मौके पर पहुंचे। और जमकर हंगामा करने लगे। साथ ही तहसीलदार पर ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी गुरुमुख सिंह होरा, निर्दलीय प्रत्याशी आंनद पवार और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्ग्विजय सिंह ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को संपन्न हो गया था। इसके बाद 72 विधानसभा के सभी बूथ केंद्रों के ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में सील कर दिए गए थे। लेकिन आज तहसीलदार ने सील तोड़कर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here