दुर्ग ग्रामीण के लिए ताम्रध्वज साहू का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनी तो रिसाली को अलग निगम का दर्जा, आखिर क्या है इसके मायने…

0
89

17 नवंबर 2018 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने शनिवार की सभा में बड़ा ऐलान किया। साहू ने भाषण की समाप्ति से पहले कहा कांग्रेस की सरकार बनेगी तो रिसाली को अलग से नगर निगम बनाने विचार करेगी। अभी इसकी मांग क्षेत्र की जनता करते आ रही है।

साहू के इस ऐलान से पहले कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सबसे पहले की थी। करीब 8 साल से इसकी मांग हो रही है। जानकारों ने बताया कि नगर पंचायत उतई और रिसाली जोन के 13 वार्डों को मिलाकर एक नगर निगम बनाया जा सकता है। अभी रिसाली जोन में 13 वार्ड है। इसमें 10 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद है। नगर पंचायत उतई के वार्ड और उमरपोटी, धनोरा को मिलाकर नया नगर पालिक निगम बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here