महिला से गैंगरेप के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज… आरोपियों में एक आरक्षक, एक शिक्षक और एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल.. 4 महिने तक करते रहे दरिदंगी..

0
150

महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप के 4 महिने बाद मामला दर्ज कराया गया। 4 लोगों के खिलाफ महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। यही नहीं चारों ने रेप की वारदात देने के साथ ही उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। मामला अक्टूबर 2019 का है। मामले का खुलासा तब हुआ जब 4 माह बाद महिला चारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची।

  • महिला ने जिन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है, उनमें से एक शिक्षक, एक शासकीय कर्मचारी और एक पुलिस आरक्षक के साथ एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
  • बता दें कि गुरुवार की दोपहर महासमुंद के एक शासकीय विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ महिला थाना कोतवाली पहुंची।
  • चारों लोगों के खिलाफ गैंग रेप करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करने का आवेदन दिया।
  • गैंग रेप की बात सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और महिला से पुलिस ने बंद कमरे में बयान लिया।

इन पर लगे आरोप.. पढ़िए पूरा मामला

  • महिला ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2019 में एक रात पुलिस आरक्षक शशांक शर्मा, रज्जो भारती, शिक्षक केपी पटेल और सहायक वर्ग-3 जय नारायण भोई उसके घर पहुंचे।
  • उस समय महिला घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए चारों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाया।
  • साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया कि चारों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो को वायरल करने और उसकी बेटी के साथ गलत करने की धमकी दिए थे।
  • इस चार माह में उन लोगों ने कई बार उसे धमकी दी और आरक्षक शशांक शर्मा ने उसके साथ दोबारा रेप भी किया।
  • चार माह बाद जब वह परेशान हो गई, तब जाकर वह पुलिस से मदद लेने पहुंची है।
  • कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्रथम दृष्टया 376 का मामला दर्ज करने और आरोपियों की पतासाजी के साथ मामले की जांच की जा रही है।