12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी.. घर में घुसकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम.. जख्मों से भरा हैं मासूम का शरीर…

0
137

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मशार करने की घटना सामने आई है। मामला दिल्ली के पश्चिम विहार थाना इलाके का है। जहां 12 साल की बच्ची के साथ आरोपी ने न सिर्फ दरिंदगी की, बल्कि उसे जान से मारने की पूरी कोशिश भी की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। वहीं बच्ची की हालत देखकर डॉक्टरों की रूह भी कांप गई। एम्स में इलाज के दौरान बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है ।

  • दिल्ली में एक मासूम के साथ दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया।उस मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गई।
  • उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की गई। आरोपी ने बच्ची के जिस्म पर कई गहरे वार किए हैं।
  • बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।
  • इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।