अहिवारा में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी, रूद्रगुरू को चुनाव हराने वाले युवा विधायक को भाजपा ने दी कमान, आखिर ये फैक्टर क्यों…

0
77

14 नवंबर 2018 भिलाई। भाजपा ने अहिवारा का चुनाव संचालक आरंग विधायक नवीन मारकंडेय को बनाया है। नवीन ने मोर्चा संभाल लिया है। भिलाई-3 स्थित केंद्रीय कार्यालय में अपनी आमद भी दे दी है। नवीन ने ही 2013 में रूद्रगुरू को चुनाव हराया था। इस बार गुरू अहिवारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि नवीन मारकंडेय को रूद्रगुरू की हर वो कमजोरी के पता है जिससे भाजपा को फायदा हो सकता है। इसलिए चुनाव की कमान नवीन को दी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि भाजपा ने असंतुष्टों को संतुष्ट करने के लिए चुनाव संचालक बनाया है। गौरतलब है कि भाजपा ने आरंग से इस बार नवीन मारकंडेय को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here