अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की राम मंदिर में हुई बैठक, प्रदेशभर के पदाधिकारी हुई शामिल..

0
73

रायपुर 24 अगस्त, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की आज वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर हॉल में आज हुई बैठक हुई। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए। रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर,रायगढ़, भिलाई, दुर्ग, राजनादगांव से पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी पदाधिकारी ने अपना परिचय दिया और अपने जिले की सामजिक गतिविधि की सम्पूर्ण जानकारी दी। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि हर जिले में ड़ोर टू डोर युवाओं को जोड़ना व छोटी छोटी शक्तियो को मिलाकर महाराणा प्रताप के सपनो को साकार करना हैं। हमारे युवा भाई जो नशा व सामाजिक बुराई को दूर कर समाज के तीसरे पँक्ति में खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर अपने साथ लाना हैं। समाज के ऐसे कई विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई जिसका जिले वाइस क्रियान्वन किया जायेगा। कार्यक्रम के बाद नए पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व वीणा सिंह से सामाजिक चर्चा की।

बैठक में युवा अध्यक्ष सास्वत सिंह, महिला राष्ट्रीय महासचिव रक्षा सिंह, नरेंद्र ठाकुर, शिवेंद्र सिंह, संजु नारायण सिंह, मोनू बहादुर सिंह, अजय सिंह, परमेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, अनुरुद्ध सिंह, दीपक सिंह, डॉ सुजीत सिंह  परिहार, चन्दन सिंह, सरोज सिंह, अजय सिंह,त्रिभुवन सिंह समेत कई समाज के लोग उपस्थित थे।