प्रदेश में NSUI की सभी नियुक्तियां रद्द, अगले 5 दिनों में आ सकती है नयी लिस्ट, दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने जारी किया ये आदेश…

0
156

05 मार्च 2019, दुर्ग। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर में की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है, वह यह है की जिन लोगों की नियुक्ति की गयी थी, वो पास हो गए है या प्रदेश संगठन ने उन्हें दूसरी जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में दुर्ग जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह ने एक आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक दुर्ग जिले में NSUI ने अभी तक की समस्त नियुक्तियों को समाप्त करते हुए, अब तक सभी पदस्थ पदों के पदाधिकारियों को संगठन ने पद मुक्त कर दिया है।

Image may contain: Aditya Singh, smiling, standing, tree and outdoor

साथ ही साथ आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव को देखते हुए जिले के सभी विधानसभा,ब्लॉक एवं जिले के कई पदों पर फिर से नयी नियुक्तियां की जाने को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

NSUI अध्यक्ष आदित्य सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि संगठन ने अभी तक की सभी नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश दिए है, तथा साथ ही जिले के विभिन्न पदों एवं विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों एवं पूर्व छात्रनेताओं के नियुक्ति के आदेश भी दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here