कृषि क्रांति के लिए एक और कारगर कदम.. खेत को ऐप से सीधे जोड़ सकेंगे किसान.. फसलों की सेहत की निगरानी, मौसम का हाल, मिट्टी की नमी और तापमान की जानकारी मिलेगी..

0
77

भिलाई। भारत के उत्साही युवाओं ने देश के किसानों के हित में अत्याधुनिक व कारगर तकनीक विकसित की है और किसानों के हित में एप्लिकेशन बना कर जारी भी कर दिया है। किसान भाई अब घर बैठे मोबाइल में ऐप खोलकर अपनी फसलों की सेहत की निगरानी, मौसम का हाल, मिट्टी की नमी और तापमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस जानकारी से वे खाद पानी के उपयोग का फ़ैसला ले सकते है। इस एप्लिकेशन की मदद से किसान अनावश्यक खाद और पानी की खपत बचा पाएगा।

देश में कृषि समृद्धि की तरफ इन युवाओं ने एक सार्थक कदम बढ़ाया है। हालांकि इस एप में कितनी सच्चाई है। ये तो इस्तेमाल करने के बाद ही पता चल पाएगा। अगर यह सच में एप्लिकेशन की मदद से किसानों   एक सार्थक कदम और बढ़ाएं।

खेत को ऐप में जोड़ने का तरीका जानने और एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए यह वीडियो देखें –