छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक और महिला बीजेपी नेत्री की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम….

0
329

धमतरी। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से एक और बीजेपी महिला नेत्री का निधन हो गया है। मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू बताया जा रहा है। जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी।

धमतरी बीजेपी में शोक की लहर

महिला नेत्री के निधन की खबर से धमतरी बीजेपी में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक संतोषी साहू (45 वर्ष) की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। बीजेपी नेत्री संतोषी देवी साहू की मौत की खबर के बाद भाजपा महिला मंडल धमतरी में मातम पसरा हुआ है।