Update: देर रात फोन कॉल से नाराज था पति.. पास रखे सिलेंडर से महिला के सिर पर किया वार.. मौके पर मौत.. खुद पहुंचा थाने…

0
83

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की छोटी सी बात पर हत्या कर दी। बताया जा रहा है युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। महिला को देर रात मोबाइल पर बात करते हुए देखा तो दंपति के बीच विवाद हो गया। गुस्साए पति ने वहां रखे पांच किलो वजनी गैस सिलेंडर को उठाकर महिला के सिर पर मार दिया। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार सुबह युवक खुद ही सिविल लाइंस थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

  • जानकारी के मुताबिक, राजातालाब निवासी प्रहलाद यादव की करीब 4 साल पहले मंदिर हसौद के कोटनी गांव निवासी पिंकी उर्फ तारा यादव (25) से हुई थी। दोनों के दो साल का एक बच्चा भी है।
  • बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। प्रहलाद को पिंकी के चरित्र पर संदेह था। इसके चलते आए दिन दोनों के झगड़े होते थे।
  • गुरुवार रात भी पिंकी मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बता दें कि राजधानी को हिला कर रख देने वाले डबल मर्डर केस में अभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा ही है, कि फिर से एक हत्या का मामला सामने आ गया है। दो दिन पूर्व ही दो युवकों ने दिन दहाड़े घर में घुसकर दो युवतियों की हत्या कर दी थी।