स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के ट्वीट के बाद थाना पहुंचा मामला… कांग्रेसी नेता बोले- जान से मारने की दी धमकी.. कोतवाली में शिकायत.. कार्रवाई की मांग..

0
81

अम्बिकापुर। नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस ट्वीट के बाद एक युवक ने टिप्पणी की है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की माने तो स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को जान से मारने की धमकी दी गई है।

दरअसल टीएस सिंहदेव ने नागरिक संशोधन बिल पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद ऋषभ वर्मा नाम के व्यक्ति ने टीएस सिंह देव के ट्वीट पर लिखा था ‘अपने आप को गांधी मत समझो अभी भी इंडिया में बहुत सारे गोडसे जिंदा हैं, जो आपको रास्ता दिखा सकते हैं।’ कांग्रेस कार्यकर्ता ऋषभ वर्मा को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। तथा ऋषभ वर्मा के लिखे लेख से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की।

देखें ट्वीट-