रायपुर 3 जून, 2019। कांग्रेस के आधिवासी विधायकों को आदिवासी विकास परियोजना की जिम्मेदारी मिली है। जिसमें तीन मंत्रियों को भी शामिल किया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त कर दी है। 19 आदिवासी परियोजना के जिलों में अध्यक्ष की निुयक्ति की गई है। इसमें दंतेवाड़ा औऱ बस्तर में विधायक और सासंद दीपक बैज की अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मंत्री प्रेमसाय सिंह को सूरजपुर, मंत्री कवासी लखमा को सुकमा और मंत्री अनिला भेड़िया को बालोद का आदिवासी विकास परियोजना का अध्यक्ष बनाया गया है।
देखिए सूची..