थाने के सामने से हुई चोरी के मामले में मास्टरमांइड गिरफ्तार.. बलिया से पकड़ लायी छत्तीसगढ़ पुलिस..

0
112

बलरामपुर(आकाश साहू)। रघुनाथ नगर थाने के सामने से चोरी मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इसके 4 साथियों पहले ही जेल चुकी है। दरअसल बलरामपुर जिले में एक बड़ी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था यहां करीब 11 लाख की चोरी हुई थी। और थाने से महज 10 मीटर की दूरी में यह चोरी की वारदात हुई थी, जिससे पुलिस पर सवालिया निशांत लगे थे। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने एक स्थानीय सहयोगी के साथ 5 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें 4 आरोपी अन्य राज्य उत्तरप्रदेश के थे। चोरी के वारदात के बाद जब पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से 3 आरोपियों को पकड़ी तभी इस चोरी के वारदात का मास्टर माइंड अरुण साहनी फरार हो गया और छत्तीसगढ़ पुलिस को लगातार छकाता रहा था। फिलहाल रघुनाथनगर पुलिस ने आरोपी अरुण साहनी को उत्तरप्रदेश बलिया से ग्रिफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक पुलिस कर्मी संजय जायसवाल को चोट भी लगा हैं, जो फ़िलहाल ठीक है।