सफाई कर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में सीएमओ गिरफ्तार, बचेली पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ जारी..

0
91

दंतेवाड़ा 29 मार्च, 2019। महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के आरोप में नगर पालिका सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएमओ का नाम पीआर कोराम है। पीआर कोराम बचेली नगर पालिका में पदस्थ हैं। बता दें कि बीते कल ही महिला सफाई कर्मी ने कई महिलाओं के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

नगर पालिका के अधिकारी द्वारा महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ की घटना को पुलिस ने भी तत्काल संज्ञान में लिया है। आरोपी नगर पालिका सीएमओ पीआर कोराम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी नगर पालिका अधिकारी से मामले की पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here