लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर: घूंघट में वोट डालने पहुंची दुल्हन.. बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी डाले वोट..

0
108

रायपुर। राजधानी के निवेदिता स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में एक दुल्हन भी शादी से पहले मतदान के लिए पहुंची। अपने परिवार के साथ पहुंची दुल्हन फिरोजा ने कहा कि शादी से पहले मतदान जरूरी है। केंद्र में मतदानकर्मियों और मतदाताओं ने भी दुल्हन को पहले वोट डालने दिया। वहीं कई मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और दिव्यांगों ने बढ़चढ़ कर वोट डाले।

घूंघट में वोट करने पहुंची दुल्हन

  • रायपुर के निवेदिता स्कूल मतदान केन्द्र में लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहां बारात आने से पहले एक दुल्हन वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंची।
  • दुल्हन यहां अपने पूरे पविरा के साथ वोट डालने के लिए पहुंची थी। जहां मतदान केन्द्र में मतदानकर्मियों ने भी दुल्हन का सहयोग किया। साथ ही बाकि मतदाताओं ने भी दुल्हन को पहले वोट डालने दिया।
  • दुल्हन फिरोज़ा ने शादी से पहले मतदान को ज्यादा जरूरी बताया। बुजुर्ग ने किया वोटकोंडागांव जिले में एक 95 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
  • तहंसीलपारा वार्ड में बुजुर्ग महिला ने वोट डाला और सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। तो वहीं नगरीय निकाय और नगर पंचायत बस्तर में मतदान जारी है। सर्द मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।