बिग ब्रेकिंग: कांकेर में भाजपा प्रत्याशी का देवर पैसे बांटते गिरफ्तार.. 50-50 रुपए के नकली नोट भी बरामद..

0
115

कांकेर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भर में वोट डाले जा रहे है। इस दौरान कांकेर के संजय नगर (वार्ड नंबर 6) में नकली नोट के साथ युवक को कांग्रेसियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया युवक भाजपा प्रत्याशी राबिया मेमन का देवर मोहम्मद शकील बताया जा रहा है। कांग्रेसियों ने मोहम्मद शकील पर वोटरों को नोट बांटने का आरोप लगाया। युवक के पास से 50 रुपये के 15 नकली नोट बरामद किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल कोतवाली थाना पहुंच गए हैं।

  • बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 6 की भाजपा प्रत्याशी राबिया मेमन के देवर शकील मेमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50-50 रुपये के 15 नोट बरामद हुआ है।
  • शकील मेमन मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किये जाने के लिए 2000 रुपये का प्रलोभन दे रहा था।
  • जानकारी के मुताबिक मतदान के बाद 50 रुपये का नोट लौटाने पर मतदाताओं को 2000 रुपये दिये जाते।
  • कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को की गई, जिसकी बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 50-50 के नकली नोट बरामद कर लिया है।