अंतागढ टेपकांड और नान घोटाले को लेकर भखारा ब्लाँक कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन..

0
90

15 सितबंर 2019,धमतरी(भखारा)@उपांशु साहू। अंतागढ़ टेप कांड और नान घोटाला के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के द्वारा अजीत जोगी और रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। पुराना बस स्टैंड भखारा में अंतागढ़ टेप कांड में अजीत जोगी के शामिल होने और वाइस सेम्पल न देने के विरोध में एवं 3000 करोड़ के नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला में मुख्यभियुक्त के द्वारा रमन सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताने पर आज दोनों पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा मुकेश कोसरे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर, नगरपंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, अध्यक्ष युवा कांग्रेस राजू साहु, प्रभारी महामंत्री अविनाश गौर, अध्यक्ष महिला कांग्रेस संतोषी निषाद, पार्षद प्रवीण कोसरे महेंद्र साहू, नंदकुमार बनपेला, होमेन्द्र साहू, गेंदलाल साहू, रामचंद्र साहू, सुनील साहू, दिनेश यादव, रवि माहेश्वरी, लोकेंद्र साहू, रविन्द्र सेन, मनोज साहू, अरुण साहू, अनिल निर्मलकर, कुलेश्वर साहू, एवन साहू, लखन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।