गरीबों के मसीहा बन रहे हैं भिलाई के समाज सेवक.. पुलिसकर्मियों से लेकर राहगीरों तक 4000 मास्क बाटंने वाले अब रोजाना 60 परिवारों को उपलब्ध करा रहें है राशन..

0
224

भिलाई।  भारत समेत पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से त्रस्त है। भारत में इसका आंकड़ा करीब 900 पहुंच चुका है तो दुनिया भर में 5 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटीव के मरीज पाए गए हैं। बात करें छत्तीसगढ़ स्टील सिटी भिलाई की.. तो यहां कोरोना पॉजिटिव के मात्र एक ही मामले सामने आए है। हालांकि भिलाई के लोग पूरी सावधानी बरत रहे है। लॉक डाउन के बीच भिलाई में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहा है। इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए भिलाई का सबसे सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति आगे आया हैं। समिति के अध्यक्ष दया सिहं के नेतृत्व में उनके सदस्य रोजोना 60 परिवारों को राशन उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही वे पीएम मोदी के दिये गए आदेश सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कर रहें।

दया सिंह के नेतृत्व में 60 परिवरों को उपलब्ध करा रहें हैं राशन

लॉकडाउन के दौरान जहां कुछ लोग फूड पैकेट बांट रहे है तो कोई मास्क बांट कर समाज सेवा कर है। लेकिन दया सिंह की नेतृत्व वाली बोल बम सेवा समिति रोजोना 60 से अधिक जरूरतमंदों परिवारों को राशन उपलब्ध करे रहे है। जो इस वक्त सभी चीजें से सबसे ज्यादा अहम है। दया सिंह ने कहा हम इस संकट की घड़ी में देश के साथ हैं। चाहे सरकार हो या फिर समाज को हर वो नागरिक जो देश में रहता है। उनकी समस्या के साथ हम उनके साथ खड़ें है। ऐसे में आज से हमने 60 परिवारों को राशन उपलब्ध करा रहे है। और आगे में गरीबों की मदद करते रहेंगे। हम प्रशासन द्वारा बताए हुए लोगों तक भी मदद पहुंचा रहे हैं। ताकि कोरोना के कारण पैदा हुए संकट में कोई भूखा न रहें।

राशन में ये दिया जा रहा हैं

बोलबम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में बिना किसी तामझाम के पावर हाऊस चौक, पावर हाऊस रेलवे स्टेशन, पुरान बस स्टैण्ड परिसर में 60 से अधिक लोगों को 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 लीटर तेल, 1 किलो आलू, 5 सौ ग्राम प्याज, एक पाव हरा मिर्चा, मसाला, नमक पॉकेट, एक किलो लौकी एवं हरी सब्जी नि:शुल्क गरीब परिवारों को वितरित किया गया।

पुलिसकर्मियों से लेकर राहगीरों तक 4000 मास्क बाटंने वाले दया सिंह

इसके पूर्व बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पावर हाऊस चौक और प्रशासनिक अधिकारियों को 4 हजार से अधिक मास्क का वितरण कर चुकी है। दया सिंह के नेतृत्व में लोगों ने निम्न वर्ग के प्रति उदारता दिखाते हुए समाज सेवी शब्द की मूल भावना को सही मायने में चरितार्थ किया है।

दया सिंह ने आगे कहा किबोल सेवा समिति का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा, आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद लोगों को राशन व आवश्यक सामानों को वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर बोलबम सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।