गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करने भखारा जाएंगे भूपेश बघेल.. कलेक्टर ने किया निरिक्षण..

0
82

भखारा(उपांशु साहू)- नगर पंचायत भखारा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 अक्टूबर को नगरपंचायत भखारा पहुचेंगे। जहां नगर में गांधी जी के प्रतिमा का अनावरण एंव विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। जिसका जायजा लेने कलेक्टर रजत बंसल शनिवार को भखारा पहुंचे। जहां गांधी जी प्रतिमा स्थल व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारीयों को जल्द कार्य कराने के निर्देश दिए। जिसमें कुरूद एसडीए जितेद्र कुमार कुर्रे, तहसीलदार, नगर पंचायत सीईएमो, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भरत नाहर, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद साहू, किशुन निर्मलकर उपस्थित थे।