छत से गिरने से बंदर की मौत.. पूरे विधि विधान से किया अंतिम संस्कार..

0
68

29 सितंबर 2019भखारा(उपांशु साहू)। आप इसे आस्था के अतिरिक्त और किसी चीज से जोड़ कर नहीं देख सकते हैं। रविवार को यहां पूरे विधि विधान के साथ हनुमान स्वरूप कहे जाने वाले बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कोर्रा में दो बंदरो के झगड़े के बीच एक बंदर छत से गिर गया और जख्मी हो गया। जिसके बाद गांव के धर्मसेना संगठन की टीम ने जख्मी बंदर का उपचार करवाया। हालांकि उपचार के दौरान बंदर की मौत हो गई। जिसके बाद धर्मसेना की टीम द्वारा बंदर का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें खूब लाल साहू, अशोक साहू, पुरुषोत्तम साहू, खोमन साहू, जितेन्द्र साहू, राजकुमार साहू, कली राम साहू, राजू साहू, देवेन्द्र साहू, हेमेंद्र साहू ,नरेंद्र साहू उपस्थित थे।