बिग ब्रेकिंग: महाराष्ट्र में मालगाड़ी ने 19 लोगों को कुचला.. 14 मजदूरों की मौत.. 3 का हालत गंभीर.. सभी पटरी पर सो रहे थे..

0
91

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरी पर सो रहे 19 लोगों पर मालगाड़ी गुजर गई। जिससे 14 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस घटना में दो मजदूरों की जान बच गई है। यह घटना सुबह 5 बजे की है और ये सभी मजदूर पटरी पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे।

मिली जानकारी के मुताबिक जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। ये मजदूर रेल पटरियों के किनारे चल रहे थे, बीच में थकान हुई, तो पटरियों पर ही सो गए। (इनपुट:भाषा)