बिग ब्रेकिंग: राजधानी का जय स्तंभ चौक बन गया शाहीन बाग.. CAA के खिलाफ जमकर विरोध.. देर रात तक डटी रही महिलाएं.. ठीक आधी रात को पढ़ी जाएगी संविधान की प्रस्तावना..

0
109

रायपुर 25 जनवरी, 2020। महीने भर से ज्यादा गुजर गए। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ विरोध की चिंगारी निकली थी वो जलती ही जा रही है। 15 जनवरी को शाहीन बाग में प्रदर्शन शुरू हुआ था जिसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता ही जा रहा है। इस बीच राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में शांतिपूर्ण तरीके से सभी वर्गों के लोग CAA के खिलाफ इंकलाब का नारा बुलंद कर रहे हैं।

राजधानी के जयस्तंभ चौक में पूरी रात जगेगा शाहीन बाग

आज CAA के खिलाफ धरना पूरी रात होगा। ठीक आधी रात को संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और जनता संविधान की शपथ लेगी। आज के दिन विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों का पाठ होगा। लोक नृत्यों और जनगीतों की प्रस्तुति होगी। कुछ बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 26 जनवरी की सुबह ध्वजारोहण के बाद लोग अपने घरों को जाएंगे।

बता दें दो दिन से रोज दो घंटे तक का यह शाहीन बाग 25 जनवरी को पूरी रात जगेगा। बताया गया कि 23 जनवरी को यहां सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उसी दिन आजाद हिंद फौज के तीन वरिष्ठ अफसरों, जनरल शहनवाज, कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लो और कर्नल प्रेम सहगल की विरासत पर बात होगी।