मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग में फहराया तिरंगा.. परेड की ली सलामी..

0
118

26 जनवरी 2020 जगदलपुर। देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर में लालबाग परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली।

उसके बाद सीएम भूपेश सभा को संबोधित किया।इस बार परेड के लिए अलग-अलग 18 जवानों की टोलियां बनाई गई। पहली बार परेड में आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हुए।

इसके बाद सीएम भूपेश शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दिए। नक्सल इलाका होने की वजह से सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।