बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आया वापस दिल्ली का बुलावा, दर्जन भर विधायक भी होंगे रवाना, करीब 50 MLA के जुटने की चर्चा….

0
917

रायपुर, 26 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खींचतान जारी है। इस बीच खबर है कि एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर जाएंगे। साथ ही जानकारी मिली है कि कांग्रेस विधायकों का दिल्ली से बुलावा आया है। जिसके बाद से दिल्ली में कांग्रेस विधायकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। अभी करीब दर्जन भर विधायक दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 27 अगस्त को दिल्ली में क़रीब 50 विधायकों के जुटने की चर्चा है। रात की फ़्लाइट में क़रीब 10 और विधायक दिल्ली जाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कल दिल्ली जाएंगे। आलाकमान के बुलावे पर सभी दिल्ली जा रहे हैं।

बीते दिनों राहुल गांधी से सीएम बघेल और मंंत्री सिंहदेव की मीटिंग हुई थी। इसके बाद अब फिर से मीटिंग की खबर से सियासी हलचल तेज है।

इससे पहले सर्किट हाउस में 10 से ज्यादा कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई है। इसी लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बैठक में विधायक बृहस्पत सिंह, चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, गुरुदयाल बंजारे, पुरषोत्तम कंवर, कुंवर निषाद, चिंतामणि महाराज, भुनेश्वर बघेल रश्मि सिंह समेत अन्य विधायक शामिल हुए।