बड़ी खबर: संजीवन इलाज बंद कराने वाले अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी पद से हटाए गए.. Dr. विनित जैन को मिली जिम्मेदारी..

0
90

रायपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी को पद से हटा दिया गया। लंबे समय से इस पर विवेक चौधरी काम कर रहे थे। उनकी जगह पर डॉ. विनीत जैन की नियुक्ति की गई है। बताया जा रहा कि मेकाहारा में संजीवनी से इलाज बंद करने के बाद उन पर गाज गिरी है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में अवर सचिव सुनील नारायणिया की ओर से जारी आदेश में डॉ. चौधरी को अंबेडकर अस्पताल के रेडियोथेरेपी विभाग में संचालक सह प्राध्यापक बरकरार रखा है। वहीं पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अस्थिरोग विभाग के प्राध्यापक को अंबेडकर अस्पताल के संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया है।

देखिए आदेश की कॉपी..