सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किये 3 नक्सली.. दो माओवादियों पर था इनाम.. 2 किलो का IED भी बरामद..

0
98

दन्तेवाड़ा। सुरक्षा बलों के जवानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों के द्वारा 2 ईनामी समेत 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 किलो का IED बम भी बरामद किया गया।

पुलिस ने तीनों नक्सलियों पर 3 प्लांट में 9 गाड़ियों की आगजनी, सड़क खोदने जैसे कई संगीन आरोप में संलिप्तता होना बताया हैं।

तीनों नक्सलियों को किरन्दुल थाना क्षेत्र के मड़कामीरास कुटरेम के जंगलो से गिरफ्तार किया गया।

दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने नक्सलियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के नाम-

हिड़मा उर्फ सावरकर (1लाख का ईनामी ग्राम कमेटी अध्यक्ष), कमलेश(1लाख का ईनामी ग्राम कमेटी अध्यक्ष), हिड़मा उर्फ बबलू (जनमिलिशिया सदस्य) गिरफ्तार हुये है।