बड़ी खबर : गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

0
83

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई है।

  • मुठभेड़ की जानकारी गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने दी है।
  • इस मुठभेड़ में कम से कम 13 नक्सली मारे गए हैं।
  • जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्‍सलियों बीच यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के एटापल्ली के जंगलों में हुई।
  • एटापल्ली जंगल इलाके में छह नक्सलियों के शवों को बरामद किया गया है। अभी इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।