आज भूपेश सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त करेगी जारी, किसानों के खातों में डाले जाएंगे 15 सौ करोड़…

0
100

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त जारी करेंगी। अपको बात दें छत्तीसगढ़ सरकार ये किस्त वर्ष 2020-21 में धान बेचने वाले साढ़े 21 लाख किसानों को देगी।

  • कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि राज्य सरकार अपने किसानों से किया वादा हर साल पूरा कर रही है।
  • प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए बजट 5 हजार 703 करोड़ रुपए स्वीकृत की है।
  • इस साल भी प्रदेश के किसानों को 15 सौ करोड़ रुपए की पहली किस्त किसान न्याय योजना के माध्यम से दी जाएगी।
  • इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार गोधन न्याय योजना की पहली किस्त के रूप में गोबर बेचने वालों को 7 करोड़ 17 लाख की राशि का भुगतान करेंगी।
  • कार्यक्रम में सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी वर्चुअल जुड़ेंगे।
  • मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों को पहली किस्त दी जा रही है।