बड़ी खबर: जिस जगह में पूर्व सीएम रमन सिंह करना चाहते थे रैली.. वहां से जवानों ने रेस्क्यू किये 30—30 किलो के 2 IED..

0
96

दंतेवाड़ा 29 सितंबर, 2019। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के बाद बड़ी खबर आ रही है। दरअसल जिस जगह पर पूर्व सीएम रमन सिंह चुनावी रैली करना चाहते थे। ठीक उसी इलाके से जवानों ने 2 आईईडी बरामद किये है। सुरक्षा बल के जवानों  ने नक्सलियों की बड़ी साजिश  नाकाम कर दी है। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के गाटम-मेटापाल के बीच नक्सलियों का लगाया आईईडी पुलिस ने बरामद किया है।

बता दें कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दंतेवाड़ा उपचुनाव के दौरान मेटापाल इलाके में रैली करना चाहते थे। लेकिन सुरक्षागत कारणों की वजह से उन्हें प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। चुनावी रैली कैंसिल होने के बाद खूब सियासत भी हुई थी। वहीं शनिवार को सर्चिंग के दौरान जवानों ने इसी इलाके से 30-30 किलो के दो बम बरामद किए हैं।

  • बता दें कि, नक्सलियों ने 30-30 किलो के दो बम थोड़ी-थोड़ी दूर पर लगा रखे थे।
  • जवानों को मुखबिर से बम की सूचना मिली थी।
  • इसके बाद सर्चिंग पर निकले जवानों ने बम को रिकवर किया।
  • जवानों ने सफलतापूर्वक बम को डिफ्यूज भी कर दिया है।
  • बता दें कि चुनाव के दौरान बड़े नेता और जवान नक्सलियों के निशाने पर थे।
  • पुलिस के पास इसे लेकर सूचना भी थी।
  • इसी वजह से इस इलाके में रैली और रोड शो की अनुमति नहीं दी गई थी।