बड़ी खबर: मंत्री अमरजीत भगत ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में लिया बड़ा फैसला.. केंद्र सरकार द्वारा बंद किए गए 302 संस्थाओं का फिर से शुरू होगा राशन.. अब शहरी गरीबों को भी बांटे जाएंगे केरोसिन

0
132

17 अक्टूबर 2019 रायपुर@ क्षितिज चंदेल। आज मंत्रालय में आज रायपुर जिले के खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राशन कार्ड नवीनीकरण और वितरण की समीक्षा की। विभिन्न कल्याणकारी संस्थाओं का राशन केंद्र सरकार द्वारा से एक अप्रैल 2019 से बंद कर दिया गया था। इसे राज्य सरकार सरकार पुनः आरंभ कर रही है।

अगले महीने से 302 कल्याणकारी संस्थाओं में राशनकार्ड के जरिए खाद्यान्न उपलब्ध करा दिए जाएंगे। राशनकार्ड में केरोसिन के दोबारा वितरण हेतु प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। केन्द्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में केरोसिन का वितरण बंद करवा दिया था। अब हर शहरी गरीब को कैरोसिन मिलेगा।