BIG NEWS: छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई टीम का एलान… प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नाम की घोषणा.. देखिए पूरी लिस्ट..

0
364

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आज अपनी नई टीम की घोषणा की है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नाम शामिल है।

प्रदेश पदाधिकारी में 23 नेताओं को जगह मिली है। जिसके अध्यक्ष विष्णुदेव साय और 8 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय बने है। ओ पी चौधरी को मंत्री बनाया गया है वहीं गौरीशंकर अग्रवाल फिर सेकोषाध्यक्ष होंगे। युवा मोर्चा की कमान रायपुर के अमित साहू को और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी कांकेर की शालिनी राजपूत को सौंपा गया है। नलीनेश ठोकने मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पांडे, रामविचार नेताम समेत 40 नेताओं को अलग-अलग जिले में जगह मिली है। प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य में 36 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य में 83 नेताओं को जगह मिली है।

देखिए सूची